ब्रेकिंग न्यूज़:सम्राट अशोक विजयादशमी संगोष्ठी कार्यशाला में पुनः सम्मानित किए गए राजकीय पुरुस्कार विजेतागण

पामगढ़ 11अक्टूबर2022/ छत्तीसगढ़ महतारी के पावन गोद में बसा हुआ अपनी जागरूकता से पूरे क्षेत्र में एक विशेष पहचान रखने वाले जनपद में सतनामी सूर्यवंशी समाज ब्लॉक इकाई पामगढ़ के तत्वाधान में सम्राट अशोक विजयादशमी एवं धम्म परिवर्तन दिवस समारोह का आयोजन सतनाम भवन पामगढ़ में एक बेहतरीन सौहार्द वातावरण में आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर बी.पी. पाटले (प्राचार्या-भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय पामगढ़) विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीराम पप्पू बघेल (जनपद सदस्य चंडीपारा)आर.के.बंजारे (शासकीय महामाया स्कूल पामगढ़) एम.आर.जानसन जी(वरिष्ठ लेखापाल), डी.आर.ज्योति (संचालक-निःशक्तजन आवासीय विद्यालय पामगढ़) हृदय प्रकाश अनंत (प्रदेशाध्यक्ष-साहित्य अकादमी)डॉ.कोमल लहरे(जिलाध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जांजगीर चाम्पा)

कुंज किशोर (प्राचार्या-ज्योतिबा राव फुले शासकीय विद्यालय डोंगाकोहरौद) नर्मदा निराला (अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सतनामी सूर्यवंशी समाज इकाई पामगढ़ एवं रंजना टण्डन (जिलाध्यक्ष जांजगीर चाम्पा महिला प्रकोष्ठ शामिल रही !

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभीषण पात्रे

(अध्यक्ष सतनामी सूर्यवंशी समाज ब्लॉक

इकाई पामगढ़)ने किया,कार्यक्रम का शुभारंभ मंचस्त अतिथियों के द्वारा तथागत गौतम बुद्ध संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर सन्त शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास एवं समस्त बहुजन महापुरुषों के तैलचित्र पर पुष्प प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम के मुख्य आकर्षक लोककला दर्शन व छत्तीसगढ़”समता जागृति मंच”के निर्माता निर्देशक कृष्णा रात्रे जी के बेहतरीन निर्देशन व छत्तीसगढ़ अंचल के मूर्धन्य वरिष्ठ उद्द्घोषक रोहित रत्नाकर जी के प्रेरणात्मक जुगलबंदियों के बीच कृष्णा रात्रे ने अपने सुमधुर आवाज में प्रेरणात्मक गीत की प्रस्तुति दिए साथ में राधा जायसवाल,लक्ष्मी माली एवं उनकी पूरी टीम के साथियों ने जन जागृति गीतों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रोताओं की मंत्रमुग्ध करते हुये समारोह का शोभा बढ़ाए!

संगोष्ठी कार्यक्रम के समस्त अतिथियों ने तथागत गौतम बुद्ध व महान चक्रवर्ती सम्राट के जीवन वितान्त व संघर्षों की अवगत कराया भारत देश सोने की चिड़िया के पीछे की ऐतिहासिक बातों तक्षशिला,नालंदा विश्वविद्यालय के उपलब्धियों एवं अशोक विजयादशमी के ऐतेहासिक जानकारियों को साझा किए!

मुख्यातिथि प्रो.बी.पी.पाटले ने सामाजिक संदेश देते हुए यह बात कही की लोगों को ज्यादा दिखावे नहीं बल्कि आवश्यकतानुसार ही आर्थिक व्यय करना चाहिए ताकि हमारा अर्थव्यवस्था न बिगड़े!

पामगढ़ क्षेत्र के ऐसे तीन विभूति जिनको छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अलंकरण से अलंकृत किया है जिनके ऊपर गर्व महसूस करते हुये सतनामी सूर्यवंशी समाज ब्लॉक इकाई पामगढ़ ने अशोक विजयादशमी महोत्सव का आयोजन रखकर दूजेराम ज्योति को (समाजसेवा) हृदय प्रकाश अनंत जी को (कला)एवं कुंजकिशोर को (शिक्षा)के क्षेत्र में समस्त अतिथियों के द्वारा प्रस्सति पत्र,मोमेन्टो, साल,श्रीफल भेंट कर सम्माननित किया गया,इस अनुकरणीय कार्यशाला में शिक्षा, कला, समाजसेवा,पत्रकारिता के क्षेत्रों में कार्य करने वाले सैंकड़ों लोगों को सम्मानित किया गया!

हमारे मुख्य आकर्षक रामखिलावन दिनकर ,श्रीराम लहरे ,कमल सिंह निराला ,जितेन्द्र महिलांगे ,हेमलाल कृष्णा ,अश्विनी टण्डन ,गीताराम खूंटे ,सरोजमणी बंजारे ,रामभरोस निराला ,अनिल टण्डन ,यूनिशा टण्डन ,निशु बंजारे ,दुर्गेश्वरी टण्डन ,प्रियंका खरे ,यामिका टण्डन ,व बहुतायात संख्या में जनमानसगण उपस्थित रहे!

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पात्रे जी ने बुद्धिज्म, तथागत गौतम बुद्ध की जीवनयात्रा,सम्राट अशोक का ऐतिहासिक दर्शन की ओर सभी लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए कार्यक्रम के समापन की औपचारिक घोषणा किये!

Live Cricket Live Share Market
Sun, 16 Mar
+29°C
Mon, 17 Mar
+27°C
Tue, 18 Mar
+28°C
Wed, 19 Mar
+30°C
Thu, 20 Mar
+32°C
Fri, 21 Mar
+30°C
Sat, 22 Mar
+30°C
Sun, 16 Mar
+29°C
Mon, 17 Mar
+27°C
Tue, 18 Mar
+28°C
Wed, 19 Mar
+30°C
Thu, 20 Mar
+32°C
Fri, 21 Mar
+30°C
Sat, 22 Mar
+30°C

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
06:14