ब्रेकिंग न्यूज़:प्राचार्य हेमन्त यादव को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
पामगढ़ 10 अक्टूबर 2022/ गुरवे नमः परिवार छत्तीसगढ़ संस्था के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवम प्रतिभावन शिक्षक शिक्षिकाओं के लिये अंतरजिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम विद्यानिकेतन मॉडल स्कूल पामगढ़ में आयोजित किया गया था।उक्त समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती कुमुदिनी वाग द्विवेदी जिलाशिक्षाधिकारी जांजगीर चाम्पा,श्री राजेन्द्र शुक्ला विकासखंड शिक्षाधिकारी पामगढ़,स्कूल संचालक नरेंद्र पांडेय,राज्य पुरस्कृत मोहन कौशिक, कुंज किशोर प्राचार्य आदि मंचस्थ अतिथियों के द्वारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल लोहर्सी के प्रभारी प्राचार्य हेमन्त यादव को विद्यालय एवम विद्यार्थियों के लिये विशिष्ट योगदान हेतु उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।इस सम्मान से श्रीमती सुमन लता यादव व्याख्याता डीओसी गाइड,मनोज कुमार साहू प्राचार्य,जसिंता टोप्पो,अशोक सोनी,गनपत दिनकर,प्रियंका गुप्ता,सकीना मेडम,नीलिमा मेम, रामकुमारी कश्यप,बरखा नागेश,नीरा पुरैना, अशोक कौशिक आदि सभी शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।