ब्रेकिंग न्यूज़:शिक्षिका सुमन लता यादव को मिला छत्तीसगढ़ शिक्षा रत्न अवार्ड 2022
जांजगीर चांपा/ प्रेस क्लब चाम्पा व राष्ट्रीय मानव अधिकार एवम अपराध नियंत्रण ब्यूरो के द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले शक्ति तथा जांजगीर चाम्पा जिले की महिला शिक्षिकाओं को नारी शक्ति के रूप में सम्मान देने हेतु छत्तीसगढ़ शिक्षा रत्न अवार्ड 2022 कार्यक्रम का आयोजन डी बी तनिष्का कोरबा रोड चाम्पा में किया गया।
उक्त कार्यक्रम में सुमन लता यादव व्याख्याता शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोसला पामगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों की उन्नति के लिये किये गये शैक्षिक एवम सांस्कृतिक गतिविधियों,बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन,समुदाय में योग जागरुकता,निरन्तर प्रयास व समर्पण तथा स्काउटिंग में विशेष योगदान,क्रिएटिव शिक्षिका के रूप में प्रेरणाश्रोत आदि के लिये “छत्तीसगढ़ शिक्षा रत्न 2022″अतिथियों के द्वारा विशेष प्रमाणपत्र एवम मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।यादव मेडम वर्तमान में स्काउट गाइड में जिला संगठन आयुक्त गाइड एवम जिला समन्वयक स्काउट गाइड जिला जांजगीर चाम्पा का भी कार्यभार सम्भालते हुए निरन्तर सेवा दे रहीं हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक,राजेश अग्रवाल सदस्य खनिज न्यास,जय थवाईत अध्यक्ष न पा परिषद चाम्पा,आराध्या राहुल अग्रवाल एस डी एम चाम्पा,चन्द्रशीला जायसवाल तहसीलदार चाम्पा,कुमुदनी द्विवेदी डी ई ओ जांजगीर,ईश्वर दूबे जनर्लिज्म यूनियन प्रदेशाध्यक्ष के साथ जतिंदर पाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष एनएचआरसीसीबी,कुलवंत सिंह सलूजा अध्यक्ष प्रेस क्लब चाम्पा आदि उपस्थित थे।
इनके इस सम्मान के लिये जितेंद्र तिवारी जिला मुख्य आयुक्त,मोहन कौशिक डीओसी,राज्य पुरस्कृत कुंज किशोर,आर एन निर्मलकर प्राचार्य कोसला,अनुभव तिवारी नवीन शिक्षक संघ,हेमन्त यादव प्राचार्य लोहर्सी,मनोज साहू प्राचार्य,शैलेष रवानी,प्रियंका थवाईत,बीपीएस बंजारे,प्रह्लाद दिव्य,धनंजय दिनकर, पारस कश्यप, लक्ष्मण यादव शांतनु,शैलेन्द्र श्रीवास,बसन्त टण्डन आदि सभी परिचितों ने हर्ष व्यक्त किया है।



