ब्रेकिंग न्यूज़:महिला सॉफ्टबॉल खेल के लिए हुआ है दोनो बालिका खिलाड़ी का चयन, छग टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व
पामगढ सॉफ्टबॉल टीम के दो बालिका खिलाड़ी तमन्ना राय माता सुनिता राय शिक्षिका पिता अनिल राय एवं शालु डहरिया माता अलका डहरिया पिता संतोष डहरिया का चयन छग महिला सॉफ्टबॉल खेल के लिए हुआ है दोनो बालिका खिलाड़ी गुजरात में आयोजित 36 नेशनल गेम्स के लिए छग टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे 36 नेशनल गेम्स का आयोजन 27 सित. से 12अक्टुबर 2022 तक गुजरात में संचालित किया जा रहा है
पामगढ के सॉफ्टबॉल कोच शीतल खाण्डे, नितेश यादव ने बताया की खिलाड़ियों का चयन 31 जूलाई एवं 7अगस्त को रायपुर में दो चरणों में रखा गया था जिसमे प्रदेश के समस्त जिलो के खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें पामगढ के दो खिलाडी शालु और तमन्ना ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया और छग महिला टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे प्रदेश के सभी चयनित खिलाड़ियों का 45 दिन का कैम्प रायपुर में छग प्रदेश सॉफ्टबॉल संघ के द्वारा रखा गया था जिसमे सभी खिलाड़ियों को खेल की सभी गतिविधियां कराई गई और टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया दोनो खिलाड़ियों के इस उपलब्धि के लिए डॉ भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्वामी आत्मानंद के प्राचार्य एवं मृत्युंजय शर्मा सर, खगेश भारद्वाज, राजेश भारद्वाज संतोष लहरे, शशी बंजारे, योगेश्वर साहु केशव पटेल, अकलेश, समस्त सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों ने अच्छा खेल प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान की है



