ब्रेकिंग न्यूज़:दुर्गा पंडाल में स्काउट/गाईड ने किया सेवा कार्य
पामगढ़01अक्टूबर 2022/माननीय सेवन लाल चंद्राकर राज्यमुख्य आयुक्त एवम संसदीय सचिव छ ग ,कैलाश सोनी राज्य सचिव भारत स्काउट एवम गाइड्स छ ग जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदनी बाघ द्विवेदी जिला आयुक्त,जितेंद्र तिवारी जिला मुख्य आयुक्त ,मोहन लाल कौशिक डी ओ सी(स्काउट) के निर्देशन व सुमन लता यादव व्यख्याता एवम जिला संगठन आयुक्त जिला जांजगीर चाम्पा के मार्गदर्शन में एक सितंबर 2022 को षष्ठी पर्व पर दुर्गा पंडालों में सेवा कार्य के तहत शा. उ. मा.विद्यालय कोसला पामगढ़ जांजगीर चाम्पा के रेंजर गनेशी साहू ,मेघापटेल अंजली साहू आरती,श्याम,स्वातिएवम विद्यालय के बच्चों द्वारा भाठा पारा कोसला के दुर्गा पंडाल में सेवा कार्य दिया गया जिसमें रंगोली सजाना, प्रसाद वितरण साफ सफाई में झाड़ू लगाना,एवम हाथ धुलाने लाईन बनाना,यातायात व्यवस्था का कार्य किया गया।सुमन लता यादव ने कहा कि इस प्रकार के कार्यो से लोगों के बीच स्वच्छता व सेवाभाव का सन्देश जाता है।इसके साथ ही विद्यालय के बच्चों में भी सेवा भावना उतपन्न होती है।