ब्रेकिंग न्यूज़:बी.ए.एम.एस. की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर किया पामगढ़ क्षेत्र का नाम रौशन!
बी.ए.एम.एस. की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर किया पामगढ़ क्षेत्र का नाम रौशन!
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ से संबद्धता प्राप्त कॉलेज
भारतीय आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पुलगांव चौक दुर्ग छ. ग.से
बी.ए. एम.एस. फाईनल ईयर के परीक्षा परिणाम घोषित होंने के फलस्वरूप हमारे लाडले – आयुष – दूजेराम ज्योति जी ने अपने अथक परिश्रम एवं पढ़ाई के प्रति सकारात्मक उत्सुकता के साथ “कॉलेज” में प्रथम स्थान तथा विश्वविद्यालय में चौथा स्थान प्राप्त कर डॉकटर बनने में सफलता अर्जित किया है!
निःसंदेह यह परिणाम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण एवं आदर्श प्रस्तुत करेगा !
ज्ञात हो कि डॉ.आयुष ज्योति
दूजेराम ज्योति जी सामाजिक कार्यकर्ता एवं संचालक-दृष्टि एवं श्रावण बधितार्थ आवासीय विद्यालय पामगढ़ व माता भगवती ज्योति प्रधान पाठक शा.पूर्व.माध्यमिक शाला-भदरा-पामगढ़ के सुपुत्र है।
जिन्होंने हमेशा एक बेहतरीन “बागबान”की भूमिका में रहकर अपने रचनात्मक मार्गदर्शन,अनुशासन, संस्कार,शिक्षा,नैतिकता,से एक ऐसा ख़ुशबुदार फूल को तैयार करने में सफलता अर्जित किया जो अब बतौर “डॉ.”की भूमिका में में अपने हुनर की खुशबु से समूचे अंचल एवं राज्य को सुगंधित करेगा!
डॉ. आयुष ने इस सफ़लता का श्रेय अपने माता-पिता,गुरुजन,वरिष्ठ मार्गदर्शक लोगों को दिया !
डॉ.आयुष के इस उत्कृष्ट सफलता के खबर से पूरे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है इसी तारतम्य में दूजेराम ज्योति,भगवती ज्योति,डमरू प्रसाद मनहर,कृष्णा रात्रे,विभीषण पात्रे, रोहित रत्नाकर,रामखिलावन दिनकर,श्रीराम लहरे,बसंत कुर्रे, नरेन्द्र भाष्कर,माखन आरले, भगत गुलेरी,उमेश प्रधान,एवं क्षेत्रवासियों ने डॉ.साहब को बहुत -बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते है!



