स्काउट गाइड के छात्रो ने बताया सडक पर कैसे चलाएँ गाडी ,,कोसला स्कूल के छात्रो ने बताया यमलोक से बचना है तो हैलमेट लगाकर करे वाहन की सवारी
पामगढ़ 28सितम्बर2022// माननीय सेवन लाल चंद्राकर राज्यमुख्य आयुक्त एवम संसदीय सचिव छ ग ,कैलाश सोनी राज्य सचिव भारत सजाउट्स एवम गाइड्स छ ग जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदनी बाघ द्विवेदी जिला आयुक्त,जितेंद्र तिवारी जिला मुख्य आयुक्त के निर्देशन व सुमन लता यादव व्यख्याता एवम जिला संगठन आयुक्त जिला जांजगीर चाम्पा के मार्गदर्शन में 28 सितंबर 2022 को सड़क सुरक्षा नियंत्रण अभियान के तहत शा. उ. मा.विद्यालय कोसला पामगढ़ जांजगीर चाम्पा के रोवर रेंजर एवम विद्यालय के शिक्षकों द्वारा गाँव के चौक चौराहे पर पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ट्रैफिक रूल की जानकारी देकर दोपहिया वाहन चालकों को हैल्मेट व दो से अधिक सवारी नही करने की जानकारी ,सड़क के संकेतो पर ध्यान रखने को कहा गया। जो हैल्मेट लगाए हुए थे उनको फूल देकर उनका स्वागत किया गया। साथ ही चार पहिया वाहन चालकों को सीट बैल्ट लगाने सही स्पीड ,सड़क के संकेतों ,नजर हटी दुर्घटना घटी की जानकारी नागरिकों को दी गई। इस कार्य मे विद्यालय के प्राचार्य आर एन निर्मलकर,बी पी एस बंजारे,प्रह्लाद दिव्य,लक्ष्मण यादव,सुमन लता यादव आदि शिक्षकों व रोवर रेंजर्स में मेघा पटेल,अंजली साहू,गनेशी साहू, राजेश्वरी खूंटे, ज्योति साहू,मुस्कान कश्यप,नागेश्वरी,तुषार कश्यप,सुमित कश्यप,राजेश साहू,आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।



