मेरा गाँव,साफ गाँव,सुंदर गाँव के तहत स्वच्छता का दिया संदेश
राजनांदगांव/ सूर्या फाउंडेशन आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत 17 सितंबर देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक स्वच्छता फखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव,कवर्धा,अभनपुर,के11 गांव में सूर्या फाउंडेशन के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में गांव के बच्चों, युवाओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ग्राम समिति के सेवाभावीयों को जोड़कर सार्वजनिक स्थानों पर जैसे मंदिर परिसर पंचायत भवन स्वास्थ्य केंद्र विद्यालय परिसर आदि स्थानों पर श्रमदान किया जा रहा है। इसी के तहत आज गांव बम्हनी राजनांदगांव व ढोंगईटोला कवर्धा में संस्कार केंद्र के युवाओं और महिलाओं द्वारा स्वच्छता के लिए इसके पश्चात मंदिर परिसर की साफ-सफाई भी किया गया।छत्तीसगढ़ क्षेत्र प्रमुख सनत टण्डन ने बताया कि सभी बीमार का एक मात्र कारण गंदगी है इसलिये हमे अपने घर के साथ -साथ घर के आस-पास की सफाई रखना बहुत जरूरी है। इस अवसर परआदर्श ग्राम योजना प्रमुख राजेन्द्र कुशवाह JFC लोमन साहू, प्रीतम निर्मलकर ,सहित ग्रामीण युवाओं की उपस्थित रहे।



