गौवंश के प्रति मुख्यमंत्री की सोच सराहनीय: केशव साहू 

25 सितम्बर 2022/छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार लगातार गांव गरीब किसान व मजदूर जनता के लिए काम कर रही है और उनका जीवन स्तर उठाने के लिए सरकार हर संभव मदद कर रही है। इसी क्रम में अब गोवंश का उत्तम चिकित्सा सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना की शुरुआत होने जा रही है जिसका एनएसयूआई नेता केशव साहू ने स्वागत किया है। केशव ने बताया कि पहले चरण में प्रत्येक जिले में एक अथवा दो चिकित्सा वाहनों से यह योजना शुरू की जाएगी ।चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत योजना का विस्तार किया जाएगा। राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए उत्तम स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए विकास खंडों से लेकर जिला मुख्यालयों तक सर्व सुविधा युक्त शासकीय अस्पतालों के साथ-साथ मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना तथा मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत मोबाइल मेडिकल यूनिटों के माध्यम से सहरी श्रमिक बस्तियों से लेकर दूरस्थ तथा दुर्गम स्थलों में रहने वाले नागरिकों तब बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। इसी तर्ज पर अब पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य को आगे बढ़ाते हुए गोवंश के उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी मोबाइल चिकित्सा वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा वर्तमान में शासकीय पशु चिकित्सालय के साथ-साथ राज्य में सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गांव थानों में भी पशुधन के स्वास्थ्य की देखभाल की व्यवस्था है बेहतर पशु स्वास्थ्य के लिए गौठानो में चरागाहों का भी विकास किया गया ताकि पशुओं के लिए पौष्टिक चारे की व्यवस्था होती रहे अब नई योजना के माध्यम से गोवंश की स्वास्थ्य सुविधाओं का और अधिक विस्तार होगा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close