आवारा मवेशी ब्रेकिंग:आवारा जानवरों का आतंक झेल रहे किसान —- सत्येन्द्र बंजारे

अकलतरा 23 सितम्बर 2022//आवारा जानवरों का आतंक झेल रहे किसान ,सरकार का पैसा हुआ बर्बाद जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा ब्लाक के ग्राम पंचायत बनाहिल के किसानों की समस्या बढ़ रही है आवारा जानवर क्षेत्र में किसानों के खेत की हरी-भरी फसल को चट कर जा रहे हैं यहां आवारा जानवरों की भरमार है यह सभी जानवर फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे किसानो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, किसानों का कहना है कि क्षेत्र में जितने भी आवारा मवेशी घूम रहे है उसे सरकार द्वारा बनाए गए गौठान में रखा जाना है,लेकिन पंचायत के जनप्रतिनिधियों के द्वारा ऐसा नहीं किया जा रहा है,और ना ही उसे पकड़ कर कही समुचित व्यवस्था कर वाह रखा जा रहा है,आए दिन आवारा जानवर रोड पर बैठे रहते है,जिससे दुर्घटना की आशका बनी रहती है, किसानों की फसल बच सके और आवारा जानवरों को रखने के लिए छत्तीसगढ़ शासन गौठान योजना चला रही है,और सभी ग्राम पंचायत में गौठान का भी निर्माण कराया गया है, वहा भी जहां तक देखा जा सकता है ग्राम पंचायत बनाहिल में इस योजना का कहीं कोई जनाधार नजर नहीं आता है आवारा घूम रहे जानवरों की भरमार है यहां सभी जानवर झुंड बनाकर किसानो की फसलों को खत्म कर दे रहे हैं रात में सभी जानवर चौराहे और सड़क पर झुंड बनाकर बैठे रहते हैं गाड़ियां आने जाने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है,जानवर रोड से नहीं हटते जिससे आए दिन हादसे भी हो रहे हैं सरकार का काफी पैसा गौठान में लगाकर गौठान का निर्माण कराया गया है,जिससे आवारा घूम रहे जानवरो को वहा रखा जा सके, सत्येंद्र बंजारे का कहना है कि गौठान का निर्माण करने में सरकार का काफी पैसा लगा हुआ है,सरकार की मनसा था की अगर ग्राम पंचायत में गौठान की निर्माण किया जाए जिससे आवारा मवेशियों जो गांव गांव में घूम रहे है,उन्हें उसमे रखा जा सके,लेकिन बनाहिल क्षेत्र के आवारा जानवर गौठान में ना रखकर उसे बाहर ही छोड़ दिया गया है,जिससे किसानो की भारी मेहनत की फसल को चट करने में लगा हुआ है,सरकार को आवारा मवेशीयो के देखभाल के लिए समुचित कदम उठाना चाहिए जिससे किसानों की फसलें भी बच जाए और सभी जानवरो को सुरक्षित रखा जा सके जिससे किसानों को काफी राहत मिलेगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close