पामगढ़ ब्रेकिंग:डॉ. भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय पामगढ़ में भूतपूर्व छात्रों द्वारा आशीर्वाद एवं मिलन समारोह का आयोजित
डॉ. भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय पामगढ़ में 22/09/2022 को भूतपूर्व छात्रों द्वारा आशीर्वाद एवं मिलन समारोह आयोजित किया गया ।
जिसमें कार्यक्रम की शुरुवात महाविद्यालय के प्राचार्य बी पी पाटले सर के द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया और बच्चों को आशिर्वाद स्वरूप छात्रों को पढ़ाई को जीवन के अंतिम पड़ाव तक भी जारी रखने की बात कही। डॉ डी एस ठाकुर सर , डॉ एस आर महेंद्र सर , डॉ असीस तिवारी सर, डॉ एस के अग्रवाल सर श्रीमती अलका सुकला मैडम, कुमारी मीरा टंडन मैडम, श्रीमती चांदनी छाबड़ा मैडम, कुमारी संतोषी उरांव मैडम सभी ने छात्रों को जीवन में हमेशा सत्य और संघर्ष के साथ अपनी लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ने की बात कही।
इस कार्यक्रम में छात्रों द्वारा संकल्प लिया गया की हम सभी छात्र – छात्रा डॉ भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय के नाम को और भी ऊंचाइयों तक लेजाने के लिए सत्त प्रयास रहेंगे
इस कार्यक्रम में महाविद्याल द्वारा भूतपूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया साथ ही भूतपूर्व छात्रों द्वारा भी महाविद्याल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रवीन काठे, प्रदीप लहरे, अरविंद मीरी, प्रकाश खरे पुखराज खरे, पुरसोत्त गढेवाल , शिव जांगड़े , कमलेश्वर जांगड़े , मेनका पात्रे, द्रोपति सिदार, सत्यभामा जयसवाल, एवम् साथियों का विशेस योगदान रहा



