ब्रेकिंग न्यूज़:विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के विकास एवं संवर्धन का प्रचार प्रसार

पामगढ़ 21सितम्बर2022/ हिंदी दिवस पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन
महिला महिला जागृति समूह बिलासपुर छत्तीसगढ़ हिंदी दिवस के उपलक्ष में समूह की संस्थापिका एवं अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सक्सेना के मार्गदर्शन पर वेबीनार का आयोजन किया गया इस वेबिनार का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति सम्मान ,एवंहिंदी भाषा को बढ़ावा देना विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के विकास एवं संवर्धन का प्रचार प्रसार करना इस वेबीनार में छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी एवं छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त अन्य प्रांतों की साहित्यकार,रचनाकारों ,कवयित्री ने इस वेबीनार में अपनी सहभागिता निभाई कविता पाठ एवं वक्तव्य प्रसिद्ध कवियों का जीवन परिचय गद्य एवं पद्य विधाओं पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया वेबीनार की शुरुआत लता दास के मधुर सरस्वती वंदना से की गई
वेबिनार में कविता वाचन में विशेष सहभागिता निभाई, चारु माथुर देव ,रोशनी दीक्षित, नमिता गोपाल,वर्षा यादव,राखी जाधव डॉ. सविता काशीराम तायड़े,असिमा वार्ष्णेय, सुमन लता यादव,वंदिता शर्मा,योगेश्वरी तंबोली, बिंदू सिंह,निहालिका गुप्ता,जयंती थवाईत,इसके अतिरिक्त कई विद्यार्थियों ने भी यास्मी राठौर,आयुषी खुटे, शकुंतला साहू ने भी बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी,अतिथि वक्ता अंशु जैन एवं विशिष्ट अतिथि वक्ता श्वेता चतुर्वेदी का वक्तव्य सुनकर बहुत बारीकी से हिंदी भाषा की जानकारी प्राप्त हुई सभी वक्ता से वक्तव्य में बहुत कुछ सीखने को मिला डॉ.पिंकी गौड़, सरिता अग्रवाल,डॉ. अलका यतीन्द्र यादव,अनुभूति मरहास,कुशल मंच संचालन सरिता अग्रवाल ,आयोजक चारु माथुर देव,कार्यकम का आभार प्रदर्शन डॉ. आरती पाठक ने बहुत ही मधुर वाणी साथ ही हिंदी भाषा का वैश्विक परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए किया।वेबिनार में 90 से अधिक साहित्य जगत से जुड़ी बहनों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई सभी को ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।एक सफल वेबिनार कहा जा सकता हैं हिंदी भाषा के प्रचार एवं विकास में सभी प्रतिभागियों को बहुत कुछ एक दूसरे के विचारों से सुनने को मिला ।आगे कई वेबिनार एवं सेमिनार के माध्यम से जागरूकता अभियान जारी रहेगा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close