नेहरू युवा केंद्र संगठन चांपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म उत्सव विकास दिवस के रुप में मनाया
पामगढ़ 17 सितम्बर 2022। नेहरू युवा केंद्र संगठन चांपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म उत्सव विकास दिवस के रुप में मनाया।जिला युवा अधिकारी शुभ जीत डे के मार्गदर्शन से नगर पंचायत राहोद के सरस्वती शिशु मंदिर में विकास दिवस के रूप में वृक्षारोपण, संगोष्ठी कार्यक्रम, स्वच्छता ,सबका साथ सबका विकास आत्मनिर्भर भारत व देश व राष्ट्र के हित के लिए बेहतर प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों का उद्बोधन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री धीरेंद्र नाथ योगी मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान रहे । मुख्य अतिथि जी ने बताया प्रधानमंत्री जी का आज 72 वा जन्म उत्सव पूरे भारतवर्ष में विकास दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। हम सभी भारत के नागरिकों को उनके आदर्श विचार स्वस्थ भारत सुंदर भारत की कल्पना को साकार करने में गरिमा पूर्ण भागीदारी निभानी चाहिए तभी बेहतर राष्ट्रीय निर्माण संभव है। प्राचार्य सुरेश कुमार साहू रामचंद्र यादव गोविंद कुमार कश्यप बिहारीलाल अनूप कश्यप श्री पंकज श्रीवास कुमारी सांता भारद्वाज कुमारी मेघा कश्यप रजनी तिवारी गोविंद कश्यप मोती दास महंत शिक्षक गण शामिल हुए एवं अमित कुमार ,उमेश कांत, शुभम पात्रे अनिल कुमार टंडन पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।



