Breaking news:हायर सेकेंडरी लोहर्सी में साक्षरता सप्ताह एवम स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

Global 36garh news 13 सितम्बर 2022 पामगढ़। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जांजगीर चाम्पा के निर्देशन में शा हायर सेकेंडरी स्कूल लोहर्सी पामगढ़ में साक्षरता सप्ताह एवम स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत विविध आयोजन किया गया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि खण्ड स्रोत समन्वयक दुष्यंत भर्त्तृहरी,मुख्य अतिथि सहायक खण्ड शिक्षाधिकारी जे आर सारथी,शाला समिति अध्यक्ष रामकुमार कश्यप थे।स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हेमन्त यादव ने अध्यक्षता की।सरस्वती माता छत्तीसगढ़ महतारी की पूजन एवम राजगीत के साथ मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुवा।बुके एवम बेच से स्वागत कर प्राचार्य के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।विधिक साक्षरता,चुनावी साक्षरता,कौशल एवम स्वच्छता आधारित थीम पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।रंगोली में प्रथम गरिमा,द्वितीय खुशबू,तृतीय गीतांजलि,मेहंदी मे प्रथम रिधिमा,द्वितीय दीपिका,तृतीय सेलिना,पेंटिंग में प्रथम मेघा,द्वितीय रेवती एवम सूरज चौहान तृतीय स्थान पर रहे।विजेता प्रतिभागियों के साथ सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।कार्यक्रम को बीआरसी,एबीईओ, समिति के अध्यक्ष एवम प्राचार्य ने सम्बोधित किया।

साक्षरता सप्ताह एवम स्वच्छता पखवाड़ा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान का उद्देश्य लोगों में साक्षरता एवम स्वच्छता हेतु वातावरण का निर्माण करते हुए जन जगरुकता लाना है।सभी के द्वारा अपने आस-पास के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया।स्कूल में उपस्थित विद्यार्थियों को फाइलेरिया कृमि एवम एलबेन्डाजोल का टेबले भी खिलाया गया।
स्टॉफ से जे टोप्पो मेडम,अशोक सोनी,गनपत दिनकर,प्रियंका गुप्ता,रामकुमारी कश्यप,बरखा नागेश, नीरा पुरैना,शाला नायक मुकेश,भूपेंद्र के साथ छात्र परिषद का सहयोग रहा।श्रीमती जे टोप्पो व्याख्याता ने सभी का आभार जताया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close