Global36garh news : शिक्षक प्रेरणा सम्मान से सम्मानित हुए प्राचार्य हेमंत यादव,
पामगढ़ 07 सितंबर 2022 l राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो जिला जांजगीर चांपा ब्लॉक पामगढ़ के अध्यक्ष विष्णु अवतार कश्यप एवं सदस्य योगेश साहू के द्वारा शा.उच्च.मा.वि.लोहर्सी पामगढ़ के प्राचार्य हेमंत कुमार यादव को शिक्षक दिवस के अवसर पर ” शिक्षक प्रेरणा सम्मान ” से सम्मानित किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया की नेशनल ह्युमन राइट एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल सिंह के दिशा निर्देशन मे शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ठ योगदान व सामाजिक प्रेरणा हेतु यह सर्टिफिकेट सम्मान स्वरूप प्रदान किया जा रहा है । प्राचार्य के नेतृत्व एवं कार्यो से विद्यालय उत्तरोत्तर वृद्धि की ओर है एवं विद्यार्थियों का समग्र विकास हो रही है। जे टोप्पो,अशोक सोनी,गनपत दिनकर,प्रियंका गुप्ता,सकीना खातून,नीलिमा खूंटे,सुमन लता यादव जिला संगठन आयुक्त गाइड जांजगीर,रामकुमारी कश्यप,बरखा नागेश,नीरा देवी पुरैना,अशोक कौशिक आदि ने बधाई दी ।



