Global36garh news : सभी गौठानों में अनिवार्य रूप से तीन गतिविधियां प्रारंभ करें – कलेक्टर

राजनांदगांव 07 सितंबर 2022 l कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज सुराजी गांव योजना के संबंध में कृषि, उद्यानिकी, पशु पालन, मत्स्य पालन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना को गति प्रदान करने के लिए यह जरूरी है कि सभी अधिकारी इस पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी गौठानों में अनिवार्य रूप से तीन गतिविधियां संचालित की जानी है। ग्रामीण क्षेत्रों में गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने सभी अधिकारियों को गौठानों में तीन गतिविधियों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि गौठान में पशुपालन करने से विभिन्न योजनाओं के तहत समूह की महिलाओं को अनुदान मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। गौठान में पशुपालन एवं मुर्गीपालन होना चाहिए। इसके साथ ही गौठान में डबरी निर्माण कर मत्स्य पालन किया जा सकता है। उन्होंने बंद पड़ी खदानों एवं शासकीय खदानों में समन्वय कर मत्स्य पालन कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं को गौठान में कार्य करने के लिए प्रेरित करें और उन्हें पेयजल, विद्युत एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करें। मार्केट में डिमांड के अनुसार उत्पादों के निर्माण के लिए कार्य योजना बनाने के लिए कहा।

 

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि गौठान में बैकयार्ड मुर्गीपालन, पशु पालन, मत्स्य पालन, फूलों की खेती, पैकेजिंग मशीन, राईस मिल मसाला निर्माण, मशरूम उत्पादन, साबुन, फिनाईल, अगरबत्ती, धूपबत्ती जैसे गतिविधियों को बढ़ावा दें। उन्होंने गौठान में विभिन्न गतिविधियों को प्रारंभ करने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। हर गौठान में ट्रेविस वितरण करवाएं और पशुओं के ईलाज के लिए उपकरण करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याया योजना तथा मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री जीएस धुर्वे, उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. राजीव देवरस, सहायक संचालक मत्स्य पालन श्रीमती गीतांजलि गजभिये, मनरेगा के श्री फैज मेनन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के श्री उमेश तिवारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close