global 36garh news:सूर्या फाउंडेशन करा रहे गाँव-गाँव में वृक्षारोपण

Global 36garh news:राजनांदगांव 30अगस्त 2022/ छत्तीसगढ़ में कवर्धा के बोड़ला विकासखंड अचानकपुर में सूर्या फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष वृक्षारोपण अभियान के तहत *हम सब ने यह ठाना है,घर घर पेड़ लगाना है* को सामने रखकर कर रहे पौधे रोपण सुर्या फाउंडेशन छत्तीसगढ़ प्रभारी सनत टण्डन ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में सूर्या फाउंडेशन दिल्ली से श्री शत्रुहन कश्यप जी जोन-1 के सहप्रमुख सनत टंडन छत्तीसगढ़ सूर्या फाउंडेशन प्रमुख लोमन साहू कवर्धा क्षेत्र एवं सभी शिक्षक बंधुओं उपस्थित रहे छत्तीसगढ़ में अनेक गाँव में 7000 वृक्षारोपण का लक्ष्य रखे हैं जो ग्राम सरपंच,ग्रामीण व सरकारी नर्सरियों के सहयोग से निःशुल्क पौधे प्राप्त कर आत्मनिर्भर भारत के तहत वृक्षारोपण किया जा रहा है जिसमें फलदार वृक्षों का वितरण गांव में किसानों को दिया जा रहा है और उससे घर में फल की प्राप्ति तो होगी ही साथ ही साथ उनकी कुछ आय में भी बढ़ोतरी हो इसलिए आम अमरूद जामुन आंवला कटहल नीबू इस प्रकार के फलदार पौधे घर में दिया जा रहे हैं सूर्या फाउंडेशन का लक्ष्य है की हम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों को आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर करना सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना का उद्देश्य समग्र ग्राम विकास है जिसके तहत आज तीज पर्व पर ग्राम अचानकपुर में वृक्षारोपण किया गया जिसमें फलदार व छायादार पौधे रोपा गया समय-समय पर अनेक अभियान जैसे कि वृक्षारोपण जल संरक्षण नशा मुक्ति ग्राम गौरव मेला सफाई स्वच्छता अभियान के तहत गांव में लोगों को जागरूक करने के लिए सतत प्रयासरत हैं इसके लिए सूर्या फाउंडेशन के आदर्श ग्राम प्रमुख राजेंद्र कुशवाह एवं लोमन साहू जेएफसी साथ में अपने कार्यकर्ता बंधु उमेश साहू कमलेश पटेल राम सिंह पटेल लेख राम साहू धर्मेंद्र साहू विजय साहू उमेश पटेल वीरेंद्र साहू सूरज साहू प्रदीप सिन्हा प्रीतम निर्मलकर संतु राम यादव चिंताराम यादव युवराज साहू संतराम सिन्हा सभी कार्यकर्ता अपने अपने गांव में कार्य करते हुए अपने गांव को अच्छा गांव बनाने के लिए एक आदर्श गांव योजना में लगे हुए हैं आओ मिलकर पेड़ लगाएं हरा भरा यह धारा बनाएं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close