global36garh news:स्काउट/गाइड के बैनर तले कोसला स्कूल के बच्चो का बनाया गया आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जिले में आयुष्मान (ए डी ए)3.0अभियान के दौरान छुटे हुए समस्त हितग्राहीयों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है इसी कार्यक्रम के तहत शासकीयउच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसला पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा में व्याख्यात एवम जिला संगठन आयुक्त (गाइड) व नवीन शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष सुमन लता यादव के पहल से स्काउट गाइड के बैनर तले बच्चो काआयुष्मान कार्ड बनाने का कार्यक्रम चल रहा है। कियोस्क ऑपरेटर के द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले 52छात्र छात्राओं का आयुष्मान कार्ड बनाया गया साथ ही 65 बच्चो का आयुष्मान कार्ड बना हुआ पाया गया।इस संबंध मेंजानकारी देते हुए सुमन लता यादव ने बताया कीआयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया जा रहा जा रहा है जिसमें वह स्वेच्छा से इसे बनवा रहे हैं और अपने आस पड़ोस के लोगों लोगों को जिनका कार्ड नही बना है उन्हें भी जानकारी दे रहे हैं। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सुमन लता यादव,शैलेन्द्र प्रकाश श्रीवास,ऑपरेटर दुर्गेश पटेल परमेश्वर पटेल,अयोध्या पटेल,श्रीमती राजीन पटेल आदि उपस्थित थे।

 

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close