Global36garh news : राष्ट्रीय लोक अदालत भटगांव में 56 मामलों का हुआ निराकरण।।

भटगांव/बिलाईगढ़ 13 अगस्त 2022 । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली के नेतृत्व तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय भटगांव में फिजिकल और वर्चुअल दोनों मोड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

 

 

 

 

यह आयोजन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलौदाबाजार विजय कुमार एक्का के निर्देशन में तालुका विधिक सेवा समिति भटगांव के अध्यक्ष /व्यवहार न्यायाधीश कृष्ण मुरारी शर्मा के द्वारा राजीनामा के आधार पर निराकृत मामलों के पक्षकारों को फलदार पौधों का वितरण करते हुए पर्यावरण एवं उसमें वृक्षों के महत्व को समझाते हुए पक्षकारों को बताया गया कि हमारे वातावरण को साफ और प्रदूषण मुक्त रखने में अहम भूमिका है।वे वातावरण के सच्चे योद्धा है जो उसे स्वच्छ और सुंदर बनाये रखते है।इसलिए हम सभी को अपने आसपास पेड़-पौधे अवश्य लगाने चाहिए।इस दौरान तालुका विधिक सेवा समिति भटगांव अध्यक्ष न्यायाधीश शर्मा के द्वारा लोगों का आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा अपने राजीनामा योग्य मुकदमों को लोक अदालत के माध्यम से निपटारा कर सकते हैं क्योंकि लोक अदालत विवादों को निपटाने के प्रभावी तरीकों में से एक हैं।क्योंकि लोक अदालत में किसी मामलों को निपटाने से किसी एक पक्ष की न तो हार होती हैं और न ही किसी एक पक्ष की जीत होती हैं बल्कि मामला आपसी सुलह समझौते के आधार पर निपटने के कारण दोनों पक्षों की जीत होती है।

 

इस अवसर पर नेशनल लोक अदालत में सुलहकर्ता के रूप में अधिवक्ता डगेश्वर खटकर उपस्थित हुए तथा न्यायालय के कर्मचारियों से अधिक से अधिक सहयोग की अपील की।

 

अभिभाषक संघ के अध्यक्ष जे बंजारे,जे लहरे, डी एन लहरे,एम एल चन्द्रा, यशपाल सिंह,नरसिंग साहू,गेंदराम निराला,हिमकर दुबे,बालमुकुंद दुबे एवं न्यायालयीन कर्मचारी में रीडर गीता प्रसाद कोशले, नाजिर अवधेश कुमार, शोभित वैष्णव,श्रीमती अलका खूटे, जय प्रकाश बंजारे संतोष राजपूत आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close