ब्रेकिंग न्यूज़ : भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 45 वीं वाहिनी के जवानों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया

 

नारायणपुर 12 अगस्त 2022 l ’आजादी का अमृत महोत्सव 2022’ अभियान के क्रम में श्री भानु प्रताप सिंह, सेनानी 45वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में 12 अगस्त 2022 को श्री लाल मोहम्मद, उप सेनानी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़बेंगाल में पौधे लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हेमलता नाग, श्रीमती मिथलेश साहू शिक्षिका, शिक्षक मनीष ठाकरे के अलावा डॉ चारु सहायक सेनानी मेडिकल ऑफिसर एवं सामरिक मुख्यालय में तैनात अधिनस्थ अधिकारियों सहित 35 पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया ।

 

इस अवसर पर श्री लाल मोहमद उप सेनानी 45वी वाहिनी के द्वारा मानव जीवन में पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए सभी को प्रेरित किया। साथ ही शिक्षकों और छात्रों व जवानों द्वारा सेनानी 45वी वाहिनी के मार्गदर्शन में 400 पौधे लगाएं गए। शिक्षकों व छात्रों द्वारा रोपित पोधो की सुरक्षा को पूर्ण जिम्मेवारी ली गईं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close