Global36garh news ब्रेकिंग न्यूज़ : हमर तिरंगा अभियान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, घरो में लगा रहे तिरंगा

 

नारायणपुर 12 अगस्त 2022 l महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार तिरंगा झंडा अब बाजार में लहराने लगे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव पर हमर तिरंगा अभियान के तहत हर घर झंडा पहुंचने के लिए स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किये गए झंडा अब बाजार में मिलने लगी है। महिलाओं द्वारा झंडे के विक्रय के लिए शासकीय कार्यालयों के सामने स्टॉल लगाया गया है। जहां पर सभी नागरिक तिरंगा झंडा खरीद सकते हैं। तीन रंगों से रंगा तिरंगा झंडा दीदियों की स्टॉल की रौनक नही बल्कि वहां से गुजरने वाले हर भारतीय नागरिकों में देश भक्ति का जुजून पैदा कर रहा है। हमर तिरंगा अभियान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है वे पंचायतों के साथ साथ घरों में तिरंगा लगा रहे हैं।

 

 

 

कलेक्टर ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हमर तिरंगा अभियान के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं को हर घर झंडा फहराने के लिए इस कार्य से जोड़ा है। जिससे सभी नागरिकों तक झंडा पहुंचकर अभियान में भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि आज़ादी के 75वे वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। स्व सहायता समूह की महिलाएं झंडे बनाकर इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी तरह सभी नागरिकों को स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए झण्डे को खरीदकर अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि भारतीय ध्वज, राष्ट्र का प्रतीक है इसी गौरव को सवर्धित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के सभी नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घरों में फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिससे हम अपने आजादी के 75 वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मना सके। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार जागरूक किया जा रहा है। नागरिकों से अपील की जाती है कि वे राष्ट ªध्वज को पूरे सम्मान के साथ अपने घरों में फैराए और आजादी के अमृत महोत्सव में अपना योगदान देकर इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाए तथा दूसरों को भी प्रेरित करें कि वह इस राष्ट्रीय महत्त्व के कार्यक्रम में भाग ले।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close