
ब्रेकिंग न्यूज़ : प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का संपन्न।
Global36garh news रायपुर 4 अगस्त 2022 । छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में राजनांदगांव जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा दिनांक 29 से 31 जुलाई, 2022 तक बास्केट बाल हाल, दिग्विजय स्टेडियम, राजनांदगांव में आयोजित *प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2022″ में सीनियर पुरुष एवं महिला एकल वर्ग तथा होप्स (UNDER-11) बालक एवं बालिका एकल वर्ग कल* सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक सूर्यकांत सागर चितलांग्या थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तकनीकी समिति के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा ने किया तथा विशेष अतिथि *छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव विनय बैसवाड़े , राजनांदगांव जिला टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी गोविंद वाडेकर थे। मंच पर राजनांदगांव जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष प्रकाश चितलांग्या, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सह सचिव प्रेमराज जाचक, प्रशांत कन्नौजे, सागर चितलांग्या एवं मुख्य निर्णायक विमल नायर उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है:-
*सीनियर पुरुष एकल वर्ग:-*
विजेता – सागर घाटगे (रायपुर), उपविजेता – ए. संतोष (दुर्ग)
*सीनियर महिला एकल वर्ग:-*
विजेता – सुरभि मोदी (रायपुर), उपविजेता – काजल (दुर्ग)
*होप्स (UNDER-11) एकल बालक वर्ग:-*
विजेता – दीक्षांत कुमार जांगड़े (बिलासपुर), उपविजेता- राघव तिवारी (रायपुर)
*होप्स (UNDER-11) एकल बालिका वर्ग:-*
विजेता – लावण्या पांडेय (रायपुर), उपविजेता – वेदी कच्छवाहा (रायपुर)
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर विमल नायर, सहायक मुख्य निर्णायक अन्तर्राष्ट्रीय अंपायर राम सावले एवं प्रदीप जोशी थे। उक्त आशय की जानकारी छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।



