
ब्रेकिंग न्यूज़ : प्री मेडिकल, प्री इंजीनियरिंग में प्रवेश परीक्षा हेतु एससी, एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित।
रायपुर 4 अगस्त 2022 । आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति के प्री मेडिकल, प्री इंजीनियरिंग परीक्षा पूर्व कोचिंग योजनान्तर्गत 2022- 2023 में प्रवेश लेने के इच्छुक प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्री मेडिकल, प्री इंजीनियरिंग परीक्षा की प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा निःशुल्क में कोचिंग दिलाया जाएगा।यह आवासीय एक वर्षीय कोचिंग योजना अंतर्गत कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा जीव विज्ञान एवं गणित विषय के साथ न्यूनतम 70 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होने वाले ड्रॉपर्स अभ्यर्थियों को निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ 01 वर्षीय कोचिंग दिलाया जाना है।योजना का लाभ ऐसे अभ्यर्थी प्राप्त कर सकेंगे जिनके पालक आयकरदाता (आय रूपया 2 लाख .50 हजार तक हो ) न हो। इस योजना के अंतर्गत उत्कृष्ठ विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।इसके लिए आगामी 2 सितंबर तक संबंधित विद्यार्थी विभाग के ई मेल yuvacarriernirman@gmail.com के माध्यम से हार्ड व सॉफ्ट कॉपी भेज सकते हैं।




