ब्रेकिंग न्यूज़:भीख मांगने के दौरान लड़की से प्रेम,लड़की को भगाकर करता रहा शोषण

Global 36garh news बिलासपुर/ जिले में लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया था। परिजनों ने बेटी की गुमसुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। मामला संकरी थाना क्षेत्र का है। आरोपी का नाम आकाश सुतार है। वह महाराष्ट्र का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी भीख मांगने का काम करता था। अप्रैल महीने में वह सकरी क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। भीख मांगने के दौरान ही वह लड़की के करीब आया। उसने लड़की से दोस्ती कर ली। धीरे- धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और युवक उसे एक दिन घर से भगा ले गया। आरोपी लड़की के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। बेटी के गायब होने पर परिजनों ने पहले आसपास तलाश की। इसके बाद उन्होंने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

दर्ज शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी पकड़े जाने के डर से इधर-उधर छिपता रहा। वह अलग-अलग राज्यों में बहुरूपिया बनकर घूम रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की वह राजनांदगांव के लालबाग थाना के अर्जुनी गांव में रह रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने गांव में दबिश दी और उसे दबोच लिया।

बहरहाल पुलिस की पूछताछ में उसने अपना गुनाह क़ुबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close