सुने मकान से सवा लाख रुपए के घरेलू सामान चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज।

 

बिलाईगढ़/सरसीवां 4 जुलाई 2022 । ग्राम बिलासपुर निवासी गंगा राम साहू के सुने मकान से चोरों ने सवा लाख रुपए के सामान उड़ा दिए।गांव में चंडी मंदिर के तालाब के पास गंगा राम का मकान है जो सुना रहता है। जिसका चोरों ने फायदा उठाते हुए पूरा घर खाली कर दिया सारे के सारे सामान चोरी कर लिए। हर साल की भांति इस साल भी गंगा राम साहू परिवार सहित मजदूरी करने जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ गए।घर का बीच बीच में देखभाल करने अपनी विवाहित सुपुत्री को जिम्मेदारी दी गई उनकी पुत्री जब घर आई तो उन्होंने देखा की सारे सामान गायब थे उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत पिता गंगाराम को दी।गंगाराम ने सरसीवां पुलिस को बताया की यह चोरी 20 जून से 30 जून के बीच की रात में हुई होगी। ये सामान चोरी हुई है – 1 नग फ्रीज,2 कूलर,1 एल ई डी टीवी,1 दीवाल टीवी,1 तोला सोना,40 तोला चांदी,5 क्विंटल चावल,एक सेट इंडेन गैस,5 कुर्सी,3 पीतल घड़ा,1 सीलिंग पंखे सहित सभी दहेज के समान चोरी हो गए जिसकी अनुमानित कीमत सवा लाख रुपए है।इसकी शिकायत प्रार्थी गंगा राम साहू ने विगत दिनों थाना सरसीवा में मामला दर्ज कराया पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्र 0259/22 धारा 457,380 के तहत मामला पंजीबद्ध कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close