कलेक्टर ने निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में प्रभारी अधिकारियों की ली बैठक – मतदान केन्द्रों में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव 16 मार्च 2022 l कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ के उप निर्वाचन के संबंध में प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने प्रभारी अधिकारियों से निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए सभी व्यवस्था होनी चाहिए। मतदान केन्द्रों में रैम्प, पेयजल, पर्याप्त रोशनी , छाव, हेल्प डेस्क, शौचालय, मतदान केन्द्रों में पहुंचने के संकेतक, दिव्यांगों एवं बुजुर्गों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर सहित अन्य सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रों में आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। मतदान दलों के लिए वाहनों की व्यवस्था पहले ही कर ली जाए। जिन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सुगमता के साथ निर्वाचन कार्य संपन्न कराना है। सभी अधिकारी नियमों का पालन करते हुए कार्य करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close