06 से 12 मार्च तक विश्व ग्लूकोमा दिवस जन जागरूकता अभियान का किया जा रहा है आयोजन

कोण्डागांव 11 मार्च 2022 l प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला कोण्डागांव में विश्व ग्लूकोमा दिवस के अवसर पर 06 से 12 मार्च तक स्वास्थ्य विभाग के अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् विश्व ग्लूकोमा सप्ताह जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसके तहत् कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, सीएमएचओ डॉ0 टीआर कुंवर, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ0 संजय बसाक के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम डॉ0 हरेंद्र बघेल एवं नेत्र सर्जन डॉ0 कल्पना मीणा के मार्गदर्शन में 06 मार्च से 12 मार्च 2022 तक विश्वग्लूकोमा सप्ताह जन जागरूकता अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिला चिकित्सालय कोण्डागांव के नेत्र विभाग में 40 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों का ग्लूकोमा (काला मोतियाबिंद) स्क्रीनिंग, परीक्षण, नेत्र दबाव जांच एवं निःशुल्क प्रेस बायोपिक चश्मा वितरण डॉ0 बघेल, डॉ0 केके सोरी, डॉ आदित्य चतुर्वेदी द्वारा वितरित किया गया।
इस अवसर पर सहायक नोडल अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अनिल वैद्य द्वारा 40 वर्ष से अधिक उम्र के सभी मरीजों को नियमित रूप से नेत्र परीक्षण अवश्य करवाने, ग्लूकोमा (काला मोतिया) रोग से संबंधित विभिन्न लक्षणों जैसे नेत्र दबाव का बढ़ना, दृष्टि परिधि का कम होना, सिर में दर्द होना, जी मचलना, रोशनी की चारों तरफ रंगीन गोलाई दिखाई देना, शाम के समय सिर एवं आखों में दर्द तथा समय पर उपचार नहीं होने से स्थाई दृष्टि हीनता होने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही नेत्र परीक्षण एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें नेत्र सहायक अधिकारी मोहन दुग्गा, नर्सिंग ऑफिसर नंदा सील, अभिलाषा मरकाम, परमेश्वर साहू, आरती महानंद, पिंकी साहू सहित नेत्र विभाग की समस्त टीम एवं जिला चिकित्सालय के स्टॉफ उपस्थित रहे।

 

 

 

इस संबंध में नोडल अधिकारी अंधत्व ने बताया कि इस ग्लूकोमा सप्ताह में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नेत्र सहायक अधिकारियों द्वारा मरीजों का नेत्र जाँच कर निःशुल्क प्रेस्बायोपिक चश्मा वितरण किया जायेगा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close