32 प्रशिक्षार्थियों को दिये गये प्रमाण पत्र रोजगार मेले में चयन उपरांत प्रथम एजुकेशन संस्था द्वारा दिया गया प्रशिक्षण

कोण्डागांव 11 मार्च 2022 l गुरूवार को कार्यालय जिला रोजगार अधिकारी में रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेले में कैम्पस सलेक्शन से चयनित 32 प्रशिक्षार्थियों को इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक कौशल विकास विभाग एवं जिला रोजगार अधिकारी पवन कुमार नेताम द्वारा सभी प्रशिक्षार्थियों को आगामी जीवन की सफलता की शुभकामनाओं के साथ प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया साथ ही उन्हें आने वाले जीवन में अपने कार्य को कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ करने की प्रेरणा देते हुए मेहनत को सफलता की कुंजी बताते हुए सफल होने की शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि रोजगार मेले में कैम्पस सलेक्शन के माध्यम से प्रथम एजुकेशन संस्था सुकमा के द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण उपरांत रोजगार उपलब्ध कराये जा रहे है। इस अवसर पर महात्मा गांधी फैलो अभिनव रात्रे एवं प्रथम एजुकेशन संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close