कलेक्टर ने विकासखण्ड राजपुर में आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, गौठान एवं आश्रम का किया निरीक्षण

 

बलरामपुर 10 मार्च 2022 l कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव ने विकासखण्ड राजपुर के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत झिंगो में आंगनबाड़ी केन्द्र, राजपुर में संचालित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, ग्राम पंचायत मदनेश्वरपुर में संचालित गौठान एवं बाड़ी तथा बालक आश्रम चारपारा का औचक निरीक्षक कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने आंगनबाड़ी तथा आश्रम के बच्चों से बड़ी ही आत्मीयता से मुलाकात की।

 

 

 

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने ग्राम पंचायत झिंगों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचकर बच्चों से बड़ी ही आत्मीयता से मुलाकात कर उन्हें चाकलेट एवं बिस्किट का वितरण किया। कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी केन्द्र का साफ-सफाई एवं रंग-रोगन कराने एवं बच्चों के लिए खेल सामग्री तथा ड्रेस उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों ने कलेक्टर को कविता सुनाया। स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजपुर में कलेक्टर ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को स्कूल का साईन बोर्ड लगाने को कहा। उन्होंने स्कूल में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा एक सप्ताह के अंदर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से भी चल रहे निर्माण कार्यों का सतत् निरीक्षण करने के निर्देश दिये। तत्पश्चात कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्राम पंचायत मदनेश्वरपुर में गौठान व बाड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने रौशनी स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार किये जा रहे जैविक खाद का निरीक्षण किया तथा समूह के महिलाओं से उनकी आय एवं गौठान में चल रहे गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। महेश्वरी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने कलेक्टर को एलईडी बल्ब बनाने के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों से गौठान एवं बाड़ी में सभी आवश्यक व्यवस्था 15 दिवस के अंदर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही जिले में संचालित अन्य गौठानों का भी सतत् निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था करने को कहा। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने चारपारा स्थित बालक आश्रम पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक से आश्रम परिसर को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा शौचालय का नियमित सफाई करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने आश्रम में स्थापित प्यूरिक ड्रिंंिकंग वाटर सिस्टम को 24 घण्टे चालु रखने के निर्देश दिये। आश्रम में पेयजल की समस्या को देखते हुए कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को स्थल चयन कर शीघ्र हैण्डपम्प खनन करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आश्रम में रहने वाले बच्चों से मुलाकात कर उनकी पढ़ाई तथा भविष्य में क्या बनना चाहते हैं इस संबंध में जानकारी ली। इस दौरान छात्र अर्जुन ने अंग्रेजी वर्णमाला तथा आशिष ने 19 का पहाड़ा सुनाया। कलेक्टर ने सभी छात्रों को अच्छे से पढ़ाई करने तथा आगे चलकर अच्छा आदमी बनने को कहा।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर श्री चेतन साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.एल.महिलांगे, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री जे.आर.प्रधान, उप संचालक कृषि श्री राजेन्द्र एक्का, उप संचालक पशु डॉ. बी.पी.सतनामी, सहायक संचालक उद्यान श्री पतराम सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री विनोद जायसवाल, तहसीलदार श्री सुरेश राय सहित विकासखण्ड स्तर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close