संयुक्त संगठन सम्मेलन संयुक्त संगठन विकास की राह पर विषय को लेकर जिला पंचायत सभागार में कार्यशाला का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 01 मार्च 2022 l छत्तीसगढ़ शासन एवं पीरामल फाऊंडेशन नीति आयोग के संयुक्त तत्वावधान में संयुक्त संगठन सम्मेलन संयुक्त संगठन विकास की राह पर विषय को लेकर जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई। सम्मेलन का उद्देश्य एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट कोलैबोरेटिव में सहयोगी संस्थाओं के योगदान को पहचानना एवं एस्पिरेशनल डिस्टिक कोलैबोरेटिव के भविष्य नेटवर्किंग के अवसरों की खोज व महत्वकांक्षी जिलों में काम कर रहे गैर-सरकारी संस्थाओं का एक समुदाय बनाने के लिए एक नई दृष्टि प्रदान करना है। भविष्य में विकास के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराने जैसी संस्थाओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए स्पेशल डिस्टिक को लैबोरेटिव द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

 

 

 

 

कार्यशाला का आरंभ मैं तुमको विश्वास दूं, तुम मुझको विश्वास दो गीत से हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य एक दूसरे पर विश्वास कर आकांक्षी जिला राजनांदगांव को सफल बनाना है। जिला मिशन समन्वयक श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा कि कोरोना के कारण बच्चों का शिक्षा बाधित हुआ। इस कमी को पूरा करने में गैर सरकारी संस्थाओं अपनी बड़ी भूमिका अदा कर सकती है। जिला पंचायत उप सीईओ श्री दिलीप कुमार कुर्रे द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एनजीओ को सम्मानित किया गया एवं उपस्थित सभी 16 एनजीओ को संयुक्त संगठन की सदस्यता संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिला पंचायत उप सीईओ ने अपने संदेश में कहा कि शासन के विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यों को जन जन तक बेहतर ढंग से पहुंचाने में आप सभी की उल्लेखनीय भूमिका रही है। पीरामल संस्था से प्रोग्राम मैनेजर श्री जितेंद देव पाण्डेय, प्रोग्राम लीडर श्री उदय सिंह चुण्डावत एवं ऐश्वर्या सिंह, श्री हेमन्त, श्री शुभम गांधी, फेलो नीधि, आकांक्षा, मीनाक्षी उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close