फरसगांव में नवाजतन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

 

कोण्डागांव 01 मार्च  2022 l शुक्रवार को बीआरसी कार्यालय फरसगांव में शिक्षा विभाग, पिरामल फाउंडेशन एवं नीति आयोग के संयुक्त तत्वाधान में संचालित नवाजतन कार्यक्रम एवं एफएलएन का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें में संकुल समन्वयकों व पीएलसी सदस्यों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मिशन के तहत बच्चों को सीखने के प्रतिफलों के अनुरूप दक्षता हासिल करने, बाल्यावस्था से लेकर कक्षा तृतीय तक के लिए और शिक्षकों को बच्चों के सीखने के स्तर के अनुरूप बातचीत करने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 100 दिन के कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों में शारीरिक, भौतिक विकास, भाषायी कौशल विकास, सामाजिक भावनात्मक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

 

 

 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में फरसगांव ब्लॉक से 50 संकुल समन्वयकों एवं 32 पीएलसी सदस्यों को एफएलएन और नवाजतन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया गया। इसमें जिला सहायक प्रोग्राम अधिकारी रूपसिंह सलाम, बीआरसी कर्णसिंह बघेल, पिरामल फाऊंडेशन नीति आयोग से गांधी फैलो सचिन निंबार्ते, हरिओम प्रसाद चौरसिया और जिला पीएलसी सावित्री मार्बल, देवसाय सलामे, संदीप सोनी, दीपांकर रंगारी, प्रकाश रावटे, गजलाल पांडे, मनीष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close