जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन

 

अम्बिकापुर 01 मार्च 2022 l कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जनसंपर्क विभाग द्वारा जिले के हाट-बाजारों में सूचना शिविर से फ़ोटो प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को साप्ताहिक बाजार लुण्ड्रा में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की शासन की मंशा की सराहना की और इसे जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बताया। शिविर में बाजार आये ग्रामीणों सहित छात्रों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की योजनाओं से अवगत हुए।
सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, नरवा, गरूवा, घुरवा बाड़ी योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, बिजली बिल हाफ योजना, जन-जन तक पहुंचती स्वास्थ्य योजनाएं, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, आदि की प्रदर्शनी लगाई गई।
शिविर में श्री सोमारसाय मरकाम, महेंद्र, विजय पैकरा, दिलबोधन, बलिन्दर, सुखराम, पटवारी, शंकर, पुष्पराज, महावीर, पारस, कमल, रमेश तथा अन्य लोगों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की योजनाओं की सराहना की।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close