क्लब फुट पाव फिरा वाले 60 बच्चों का शिविर में किया गया उपचार

 

अम्बिकापुर 25 फरवरी 2022 l कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशन तथा सीएमएचओ डॉ पीएस सिसोदिया के मार्गदर्शन में राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव सम्बद्ध जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में 25 फ़रवरी को राष्ट्रीय बाल स्वस्थ्य कार्यक्रम के तहत क्लब फुट पाव फिरा जांच उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सरगुजा संभाग के फूट क्लब पाव फिरा के चिन्हांकित 60 बच्चों का सफल उपचार किया गया तथा और निःशुल्क जूता वितरण किया गया।
चिन्हांकित बच्चों को आर.बी.एस.के. चिरायु दल द्वारा शिविर में लाया गया। स्वयं सेवी संस्था क्योर इंटरनेशनल इंडिया द्वारा निःशुल्क जूता वितरण किया गया। शिविर में आरबीएसके के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ अमीन फिरदौसी, आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ संदीप त्रिपाठी, पेडिट्रिशियन डॉ संदीप गुप्ता, डॉ सपना सोनी, प्रबंधक श्री कमल नारायण सिंहजिला कार्यक्रम समन्वयक सुश्री रोजमेरी बरवा का सक्रिय सहयोग रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close