03 से 05 मार्च तक तेंदूपत्ता संग्राहक मनाएंगे ‘बूटा कटाई तिहार’ दक्षिण वनमण्डल कोण्डागांव द्वारा एक दिवसीय शाखकर्तन कार्यशाला का हुआ आयोजन

 

कोण्डागांव 25 फरवरी 2022 l गुरूवार को जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित दक्षिण वन मंडल कोण्डागांव द्वारा नीलामी हॉल काष्ठगार में एक दिवसीय जिला यूनियन स्तरीय शाखकर्तन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में तेंदूपत्ता संग्रहण पूर्व शाखकर्तन कार्य, तेंदूपत्ता संग्रहण, परिवहन भंडारण एवं भुगतान के संबंध में वन मंडल जिलाधिकारी पदेन प्रबंध संचालक उत्तम कुमार गुप्ता द्वारा आवश्यक निर्देश देते हुए वनों को अग्नि से सुरक्षा के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देशों के संबंध में बताया गया। उपमण्डलाधिकारी पश्चिम पदेन उप प्रबंधक संचालक जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित दक्षिण कोण्डागांव एम एस नाग के द्वारा तेन्दूपत्ता शाखकर्तन संग्रहण भंडारण एवं भुगतान के संबंध में विस्तृत प्रकाश डाला गया।

 

 

 

 

 

इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी द्वारा कार्यशाला में उपस्थित उपमंडलाधिकारी परीक्षेत्र अधिकारी, पोषक अधिकारी, फड़अभिरक्षक, प्रबंधक, फड़मुंशी समिति के संचालक मंडल एवं अन्य ग्रामीण को वर्ष 2022 में तेंदूपत्ता शाखकर्तन कार्य के संबंध में बताया गया। जिसे स्थानीय भाषा में ‘बुटा कटाई तिहार’ कहा जाता है। बुटा कटाई तिहार में तेंदूपत्ता के छोटे पौधों जिन्हें बुटा कहा जाता है। उनको धारदार हथियार से जमीन सतह से कटाई करने को शाखकर्तन कहा जाता है। इस वर्ष बुटा कटाई तिहार 03 से 05 मार्च 2022 तक मनाया जायेगा। इस दौरान वन मंडल के समस्त समितियों के समस्त फड़ो में एक साथ शाखकर्तन कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि एक साथ एक ही तिथि को शाखकर्तन के लगभग 40-50 दिनों के बाद तेंदूपत्ता तोड़ाई कार्य प्रारंभ किया जा सके। कार्यशाला में उपस्थित समस्त प्रबंधक, फड़मुंशी, गणमान्य व्यक्तियों, वन मंडल अधिकारी, कर्मचारियों की सहमति के आधार पर यह निर्णय लिया है ताकि इस वर्ष दक्षिण कोण्डागांव वन मंडल में उच्च गुणवत्ता के तेंदूपत्ता का संग्रहण किया जा सके साथ ही तेंदूपत्ता लाभ में बिकने के कारण तेंदूपत्ता संग्राहकों को उचित तेंदूपत्ता बोनस प्राप्त हो सके।

जिला यूनियन में दक्षिण कोण्डागांव में कुल 11 लॉटोें में से 04 लॉटोे में अग्रिम विक्रय हो चुका है। शेष 07 लॉट में विभागीय खरीदी की जाएगी। कार्यशाला में समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं प्रबंधक, फड़मंशियों, समिति के संचालक मंडल सहित 270 प्रतिभागी शामिल हुए ।
वन विभाग द्वारा समस्त तेंदूपत्ता संग्राहक एवं गणमान्य ग्रामीणों से अपील की गयी है कि तेंदूपत्ता बूटा कटाई तिहार को वृहद रूप में अभियान चलाकर करें ताकि अच्छी गुणवत्ता के तेंदूपत्ता तैयार हो ताकि ग्रामीणों को अधिक से अधिक मात्रा में इसका लाभ प्राप्त हो सके।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close