विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में हो रहा कार्य : कलेक्टर

 

राजनंदगांव 23 फरवरी 2022 l ग्रामीण अंचलों में निवास करने वाले नागरिकों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने प्रशासन अब गांव तक पहुंच रहा है। गांव के गौठान में गौठान मेला आयोजित कर राजस्व शिविर सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम मुढ़ीपार और छुईखदान विकासखंड के ग्राम कोड़का में गौठान मेला के राजस्व शिविर में पहुंचकर ग्रामीणजनों की मांग और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया। इस दौरान मुढ़ीपार के किसानों द्वारा बेमौसम बारिश के कारण फसल खराब होने की जानकारी दी। किसानों ने बताया कि उनके द्वारा फसल बीमा कराया गया है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने तहसीलदार और कृषि विभाग को फसल क्षति का आकलन कर बीमा राशि दिलाने निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिन्हा के समक्ष शिविर में ग्रामीणों द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की निष्क्रियता एवं गांव में भ्रमण नहीं करने की शिकायत की गई। जिस पर कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारी को निलंबित कर विभागीय जांच करने के निर्देश दिए। ग्राम कोड़का गौठान शिविर में किसान श्री मनहरन ने सड़क निर्माण में मुआवजा के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने मुआवजा राशि देने अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में ग्रामीणों से चर्चा कर नामांतरण, बंटवारा, खसरा, सीमांकन संबंधित प्रकरणों के बारे में जानकारी ली।

 

 

 

कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि शासन की मंशानुरूप गौठान को मल्टीएक्टिविटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। गौठान में रोजगार के स्रोत प्रारंभ कर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद की जानकारी लेते हुए कहा कि दीदियों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने गौठान मेला में आए किसानों को धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए प्रेरित किया। वही पंचायत में खाली क्षेत्र की पहचान कर पौधरोपण करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने गौठान मेला में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का किया निरीक्षण

समूह द्वारा उत्पादित सामग्री स्कूल, छात्रावास और आंगनबाड़ी केन्द्रों में विक्रय करें: कलेक्टर

 

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने गौठान मेला में विभिन्न विभागों एवं स्वसहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्व सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पाद की जानकारी ली। बिहान की महिलाओं द्वारा मसाले मिर्च, धनिया, हल्दी, आचार, पापड़, बड़ी, अगरबत्ती, फिनाइल तैयार किया गया था। समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक 50 हजार रूपए की मसाले का विक्रय किया जा चुका है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि इन सभी सामग्री का उपयोग स्कूल, छात्रावास और आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाना चाहिए। समूह की महिलाएं अपने उत्पाद का विक्रय वहां करें। जिससे उनके सामग्री की विक्रय होगा और अधिक लाभ मिलेगा।

 

कलेक्टर श्री सिन्हा ने समूह की महिला को योजना के तहत ई-रिक्शा की चाबी प्रदान की –

 

कलेक्टर श्री सिन्हा ने गौठान मेला में एजीईवाय योजना के तहत ग्राम टेकापार निवासी श्रीमती यामिनी मंडावी और ग्राम बाकलसर्रा की श्रीमती मिलापा निषाद को ई-रिक्शा प्रदान किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर होगी। यह आय का एक अच्छा साधन है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम छुईखदान श्री सुनील शर्मा, एसडीएम खैरागढ़ श्री लवकेश ध्रुव, जनपद सीईओ छुईखदान श्री प्रकाश तारम, जनपद सीईओ खैरागढ़ रोशनी भगत, तहसीलदार श्री प्रीतम साहू, नायब तहसीलदार सुश्री नेहा विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close