धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव लगातार जारी,  धान उपार्जन केन्द्रों से अब तक 5649131 क्ंिवटल लगभग 69 प्रतिशत धान का उठाव,  राजनांदगांव जिला धान खरीदी में इस वर्ष पूरे प्रदेश में रहा प्रथम स्थान पर,  15 मार्च तक संपूर्ण धान उठाव का लक्ष्य

राजनांदगांव 21 फरवरी 2022 l शासन द्वारा 1 दिसम्बर से 7 फरवरी तक समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की गई। राजनांदगांव जिला इस वर्ष धान खरीदी में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। जिले में सर्वाधिक धान की खरीदी की गई। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में इस वर्ष जिले में 1 लाख 95 हजार 931 किसानों से 82 लाख 46 हजार 280 क्ंिवटल धान की खरीदी की गई। धान खरीदी पूरा होने के बाद धान का उठाव लगातार किया जा रहा है। धान उठाव की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। धान खरीदी केन्द्रों से अब तक 5649131 क्ंिवटल लगभग 69 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा धान उठाव के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
जिले में धान खरीदी महाअभियान के तहत 82 लाख 46 हजार 280 क्ंिवटल धान की खरीदी की गई। खरीदे गए धान को जिले के राईस मिलर्स द्वारा 25 लाख 55 हजार 561 क्ंिवटल तथा परिवहनकर्ताओं के माध्यम से 30 लाख 93 हजार 570 क्ंिवटल धान का उठाव कर संग्रहण केन्द्रों में संग्रहित किया गया है। इस प्रकार उपार्जन केन्द्रों से कुल 56 लाख 49 हजार 131 क्ंिवटल 69 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है।

 

 

 

कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देश में धान खरीदी के बाद जिले के उपार्जन केन्द्रों से लगातार राईस मिलर्स एवं परिवहनकर्ताओं द्वारा धान का उठाव अवकाश के दिनों में भी किया जा रहा है। जिले के राईस मिलर्स के अतिरिक्त अन्य जिलों के राईस मिलर्स को भी डीओ के माध्यम से धान प्रदाय किया जा रहा है। जिससे उपार्जन केन्द्रों का धान उठाव जल्द ही पूरा हो सके। धान उपार्जन केन्द्रों में उपार्जित धान का डीओ एवं टीओ के माध्यम से धान का उठाव के लिए आगामी 15 मार्च 2022 तक लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close