29वीं वाहिनी आईटीबीपी जवानों एवं नगरपालिका ने चलाया संयुक्त सफाई अभियानबांधा तालाब में स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर लोगों को स्वच्छता हेतु किया प्रेरित

 

कोण्डागांव 21 फरवरी 2022 l सोमवार को 29वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल एवं नगरपालिका के द्वारा कोण्डागांव नगर में युवाओं को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत् 29वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेनानी समर बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में सफाई अभियान किया गया। इसमें बल के जवानों एवं अधिकारियों के साथ स्थानीय नागरिकों, युवाओं तथा बच्चों ने भी स्वच्छता अभियान बढ़-चढ़ में हिस्सा लिया। इस संबंध में समर बहादुर सिंह ने बताया कि 29वीं वाहिनी पहले भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती आई है तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सतत प्रयासरत रही है। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर आयोजित किये जायेगें।

 

 

 

 

इससे पूर्व में भी 29वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा स्कूलों, स्थानीय बाजार, पॉलिटैक्निक कॉलेज एवं कई अन्य सामुदायिक भवनों की सफाई हेतु सफाई अभियान का आयोजन किया जा चुका है। 29वीं वाहिनी आईटीबीपी घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनाती के साथ समय-समय पर अपने जिम्मेदारी के क्षेत्रों में आम जनता को विभिन्न रूपो में सहायता व सुरक्षा प्रदान करने हेतु तत्पर है साथ ही मेडिकल कैम्प व अन्य आवश्यकतानुसार सिविक एक्शन कैम्प लगाकर नागरिकों की सेवा में हमेशा तैयार रहती है। जिससे आईटीबीपी के प्रति स्थानीय जनता के दिलो में विश्वास व सुरक्षा की भावना पैदा हुई है। इस अवसर पर उप सेनानी नीरज सिंह, नि0/जी0डी0 धर्मन्द्र जोशी एवं नगरपालिका कोण्डागांव के पदाधिकारी भी शामिल रहे।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close