जिला अस्पताल कोंडागाँव में समस्त नेत्र सहायक अधिकारियों की विशेष बैठक संपन्न

कोंडागाँव 19 फरवरी 2022 l मोतियाबिन्द दृष्टिहीनता मुक्त जिला बनाने के लिए जिला अस्पताल कोंडागाँव में समस्त नेत्र सहायक अधिकारियों की विशेष बैठक जिला नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ हरेन्द्र बघेल एवं डॉ कल्पना मीणा नेत्र विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में रखी गयी । जिला कोंडागाँव के सभी ग्राम पंचायत को मोतियाबिन्द दृष्टिहीनता मुक्त बनाने विशेष कार्य योजना बनाकर मितानिन, स्वास्थय संयोजक , से ग्राम सर्वे कर दोनों आंख से मोतियाबिन्द मरीजो को आपरेशन हेतु जिला अस्पताल कोंडागाँव में तिथि अनुसार लाने हेतु सभी नेत्र सहायक अधिकारी को निर्देश दिया गया ।

 

 

 

 

इस कार्यक्रम में ग्राम सचिव व सरपंच से सहयोग लेने एवं मोतियाबिन्द दृष्टि हीनता मुक्त होने पर गाँव को मोतियाबिन्द दृष्टि हीनता मुक्त होने की घोषणा पत्र प्राप्त करने के लिए जिला के समस्त सरपंच/सचिव की संपर्क नम्बर सहित सूची जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close