कोण्डागांव जिले के स्कूलो में ” हम होंगे कामयाब कार्यशाला “का शुभारंभ

कोण्डागांव 19 फरवरी 2022 l जिला प्रशासन एवम यूनिसेफ के संयुक्त कार्यक्रम अंतर्गत छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन समिति के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाजार पारा में” हम होंगे कामयाब” कार्यशाला रखा गया था जिसमें 10वी एवं 12वी के कुल 30 बच्चों एवम स्कूल के 3 शिक्षकों ने भाग लिया । इस कार्यशाला में बच्चों में परीक्षा को लेकर हो रहे तनाव,परीक्षा से डर उत्पन्न होना , कमजोर विषयों पर छोटे छोटे लक्ष्य कैसे बनाएं व परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए मेडिटेशन के साथ अन्य गतिविधि किया गया जिसमें सभी बच्चें काफी उत्साहित हुए ,इस कार्यशाला के बाद बच्चों ने बताया हमारे मन में परीक्षा का भय नहीं है , परीक्षा को मन में लेकर तनाव महसूस कर रहे थे अब तनाव मुक्त होकर कमजोर विषयों पर भी नियोजन करके अच्छी पढ़ाई करके जरूर कामयाब होंगे ।

 

 

 

 

जिला समन्वयक अशोक पांडेय ने बताया कि परीक्षा 2 साल के बाद ऑफलाइन होने जा रही है जिससे बच्चे काफी तनाव में है । कोविड के समय में बच्चों का रहन सहन और पढ़ने का तरीका काफी बदल गया है ,इस बार ऑफलाइन परीक्षा होने के कारण बच्चों में परीक्षा को लेकर डर , तनाव है जिससे की उनका मानसिक स्वास्थय प्रभावित हो रहा है । इस डर और तनाव को कम करने के लिए तथा बच्चों के मन में चल रहे सवालों का जवाब देने के लिए “हम होंगे कामयाब कार्यशाला “का आयोजन किया जा रहा है । जिले में केशकाल, फरसगांव, माकङी, कोंडागांव विकासखंड के कुल 100 हाई स्कूल एवम हायर सेकेण्डरी स्कूल में कार्यशाला किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close