
कलेक्टर ने नजूल भूमियों के निरीक्षण कर 18 को पट्टे की दी स्वीकृति, 05 प्रकरणों को किया गया निरस्त एवं 03 पर होगा पुनः विचार
कोण्डागांव 16 फरवरी 2022 l बुधवार को कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कोण्डागांव के नगरीय क्षेत्रान्तर्गत नजूल भूमियों से संबंधित प्रकरणों के निरीक्षण हेतु नगर के विभिन्न क्षेत्रो का दौरा किया इस दौरान उन्होने नजूल भूमियों पर शहरी आवासीय पट्टो के मांगो से संबंधित प्रकरणों की स्थल पर जाकर जांच की जिसमें उन्होने ऐसे 26 प्रकरणों से संबंधित भूमियों पर जाकर निरीक्षण करते हुए 18 प्रकरणों में नजूल भूमि पर नियमानुसार काबिज होने की पुष्टि करते हुए पट्टे के निर्माण हेतु पात्र पाते हुए पट्टा निर्माण की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वहीं 3 प्रकरणों में कब्जे की स्थिति स्पष्ट ना होने तथा सम्पूर्ण भूमि पर कब्जा न होने पर इन प्रकरणों को नजूल अधिकारी के समक्ष पुनः परीक्षण हेतु भेजने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त उन्होने 5 प्रकरणों में आवासीय शहरी पट्टों के नियमानुसार कब्जा ना होने एवं नियमानुसार 2017 के पहले से भूमि पर कब्जा प्रमाणित ना होने के कारण निरस्त किया साथ ही उन्होने सभी राजस्व अधिकारियों को शासकीय भूमियों का रिकार्ड तैयार कर इन भूमियों पर किसी भी अवैध कब्जे को रोकने एवं शासकीय भूमियों को संरक्षित करने के भी निर्देश दियें।


