पेंशन प्राप्त करने आयी दिव्यांग शांति को मिलेगा कम्प्यूटर प्रशिक्षण

 

नारायणपुर 16 फरवरी 2022 l कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने ओरछा विकासखंड अंतर्गत आने वाले गांवों के ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने एवं उनका निराकरण करने आज ओरछा में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया। जनदर्शन कार्यक्रम में अपनी समस्याओं से अवगत कराने जहां एक ओर सामान्य लोग आ रहे थे। वहीं ओरछा में रहने वाली कुमारी शांति भी अपना आवेदन लेकर जनदर्शन में आयी। शांती बताती है कि यह पहला मौका है जब कोई कलेक्टर ओरछा में आकर हमारी समस्याओं को सुन रहा है और तत्काल उनका निराकरण भी कर रहा है।

 

 

कुमारी शांति

 

 

 

शांति दिव्यांगजन पेंशन हेतु आवेदन लेकर कलेक्टर के पास पहुंची। कलेक्टर ने बड़ी ही सादगी से उससे बातचीत करते हुए उसकी शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य योग्यताओं के बारे में पूछा। शांति ने बताया कि 12वीं कक्षा उत्तीर्ण है, जिस पर कलेक्टर ने कहा कि पेंशन तो तुम्हें मिलेगा ही। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को बुलाकर सहायक उपकरण प्रदान करने एवं शांति को कम्प्यूटर को कोर्स करवाने के निर्देश अधिकारियेां को दिये। शांति ने कहा कि मैं तो सिर्फ यहां पेंशन प्राप्त करने के लिए आयी थी। कलेक्टर साहब ने तो मेरी पूरी किस्मत ही बदल दी। मैं कलेक्टर सर की जीवन भर आभारी रहूंगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close