संजय गांधी वार्ड के आवास योजना हितग्राहियों की हुई सुनवाई, राजस्व अधिकारियों ने किया हितग्राहियों ने कराया बयान दर्ज

 

जगदलपुर 15 फरवरी 2022 l कलेक्टर श्री रजत बंसल द्वारा आज संजय गांधी वार्ड के 42 निवासियों का आवास योजना के सम्बंध में व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिया गया जिसमें वार्ड वासियों को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त मौका दिया गया है। कलेक्टर श्री बंसल स्वयं सभी हितग्राहियों से एक-एक कर मुलाकात कर विस्तृत जानकारी लिए साथ ही हितग्राहियों का बयान दर्ज अनुविभागीय अधिकारियों और राजस्व अधिकारी द्वारा किया गया। प्रशासन ने सुनवाई के दौरान कार्यवाही का वीडियोग्राफी भी करवाई है। इस दौरान कलेक्टोरेट पहुंचे वार्डवासियों ने कलेक्टर सहित राजस्व अधिकारियों के समक्ष निर्भीकता पूर्वक अपने बयान दर्ज करवाए। जिला प्रशासन द्वारा बयान दर्ज करवाने पहुंचे वार्डवासियों के लिए दोपहर का भोजन, पेयजल, आवागमन सहित अन्य व्यवस्था किया गया था जिससे उनको किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close