
कानून के रक्षक ही, कानून के भक्षख क्यों,तहसीलदार व लिपिक से मारपीट करने वालों पर कार्यवाही हों— अटेरिया
रायपुर 13 फरवरी 2022 । प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने रायगढ़ में तहसीलदार और लिपिक वर्गीय कम॔चारियों से मारपीट की घटना को कानून का भक्षण करने वाला बताया है। अटेरिया ने कहा कि अधिवक्ताओं की इस हरकत की जितनी निन्दा की जाए बहुत कम है।इन्होंने मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की हैं। श्री करन सिंह अटेरिया ने कहा कि रायगढ़ में अधिवक्ताओं ने सीमाओं को तोड़ा है। तहसीलदार और लिपिक वर्गीये कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना शर्मसार करने वाली है। घटना की प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ घोर निन्दा करता है। साथ ही दोषी अधिवक्ताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी करता है ।
प्रदेश अधिकारी कर्मचारीे संघ के प्रांताधयक्ष करन सिंह अटेरिया ने बताया कि रायगढ़ में वकीलों ने नायब तहसीलदार और लिपिको से मारपीट किसी भी दृष्टि से उचित नहीं हैँ। यदि शासकीय कर्मचारी से कोई शिकायत हैँ तो बातों को रखने के लिए कई फोरम है। कानून की दुहाई देने वाले वकीलों ने कानून को हाथ में लेने का काम किया है। इसे किसी भी सूरत में उचित नहीं कहा जा सकता है। संगठन शासन से निष्पक्ष जांच की मांग करता है। साथ ही सख्त कार्रवाई की उम्मीद भी करता है। क्योंकि इस प्रकार की घटना स्वस्थ्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया और सम्मान के खिलाफ है। जिसे हरगिज बर्दास्त नहीं किया जा सकता है।


