
कलेक्टर ने गौठान में लगाया मुनगा का पौधा
नारायणपुर 12 फरवरी 2022 l कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज पुसागांव गौठान का निरीक्षण करते हुए। वहां मुनगा का पौधा रोपित किया। उन्होंने कहा कि मुनगा का फल, भाजी दोनों ही पौष्टिक होती है, यह जरूरी है कि ग्रामीणों को इसकी जानकारी देकर अधिक से अधिक उपयोग करने प्रोत्साहित करें, जिससे की उनका स्वास्थ्य और बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के बाद उसकी नियमित देखरेख एवं सिंचाई करना आवश्यक होता है।
Live Cricket
Live Share Market