कलेक्टर ने अंजरेल, पुसागांव एवं खोड़गांव आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण, बच्चों को फल और खेल सामग्री का किया वितरण

नारायणपुर 12 फरवरी 2022 l कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज अंजरेल, पुसागांव और खोड़गांव में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों एवं माताओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी में बच्चों एवं महिलाओं को पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त भोजन प्रदान किया जाये, कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती करायें और रेडी टू ईट नहीं लेने वाले परिवार के घर जाकर रेडी टू ईट उपलब्ध कराने एवं इसका सेवन करने के लिए प्रोत्साहित करने कहा।

 

 

 

 

कलेक्टर ने खोड़गांव आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के लिए तैयार किये जा रहे भोजन को चम्मच से निकाल कर उसकी गुणवत्ता जांची। उन्होंने निर्देशित किया कि बच्चों की दर्ज संख्या के आधार पर पर्याप्त मात्रा में भोजन तैयार करें। कलेक्टर ने अंजरेल में भोजन कर रहे आंगनबाड़ी के बच्चों से भी भोजन आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर की खाली जगह में किचन गार्डन निर्मित करने कहा। इस दौरान कलेक्टर श्री रघुवंशी ने उपस्थित बच्चों को फल एवं खेल सामग्री का भी वितरण किया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close