इस वर्ष जिले में 41467 किसानों से 2 लाख 19 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी, अंतिम दिन 17 खरीदी केंद्रों में 25 किसानों ने बेचा धान, जिले में धान खरीदी महाअभियान सुचारू ढंग से सम्पन्न

 

अम्बिकापुर 07 फरवरी 2022 l खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में सरगुजा जिले में 41467 किसानों से 2 लाख 19 हजार 967 मीट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य में हुई है। समर्थन मूल्य में धान खरीदी की अंतिम दिन 7 फरवरी को जिले के 17 उपार्जन केंद्रों में 25 किसानों ने करीब 1396 क्विंटल धान बेचा। कुन्नी केंद्र में सर्वाधिक 5 किसान, अमलभिट्ठी में 4, कुन्दी कला व दरिमा में 2-2 तथा शेष 13 खरीदी केंद्रों में एक एक किसान ने धान बेचा।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले में 69 दिन तक चले समर्थन मूल्य में धान खरीदी महाअभियान 7 फरवरी को सुचारू एवं बेहतर ढंग से संपन्न हो गया। खरीफ़ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य में धान खरीदी हेतु जिले में 46 केंद्र बनाए गए थे। शासन द्वारा जिले के लिए 2 लाख 6 हजार 645 मिट्रिक टन धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके विरूद्ध 2 लाख 19 हजार 967 मिट्रीक टन धान की खरीदी की गई। जो पिछले वर्ष की तुलना में 21.46 प्रतिशत अधिक है। समर्थन मूल्य में धान बेचने जिले के 49 हजार 613 किसान ने पंजीयन कराया था। जिसमें से 41 हजार 467 किसानों ने धान बेचा।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में जिले में सुचारू एवं पारदर्शी तरिके से धान खरीदी हेतु व्यापक स्तर पर तैयारी की गई थी। प्रत्येक धान खरीदी केन्द्र में किसानों की सुविधाओं का ख्याल रखा गया था, ताकि उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बिचौलियों एवं अमानक धान की निगरानी के लिए समितिवार निगरानी दल के साथ ही जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर भी राजस्व अधिकारियों की निगरानी दल गठित की गई थी। इसके साथ ही कलेक्टर स्वयं प्रतिदिन संध्या में राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की ऑनलाईन बैठक लेकर धान खरीदी की समीक्षा करते थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close