“बिखरती जिंदगी समेटती सखियां”, पीड़ित महिलाओं को सुविधा, सुरक्षा और सहायता मुहैया कराने सखी वन स्टाफ सेंटर जांजगीर अपने गुरूतर दायित्वों का कर रही अनवरत निर्वहन,

जांजगीर-चांपा,04 फरवरी, 2022 l हिंसा से पीड़ित और प्रताड़ित जरूरतमंद महिलाओं को सुविधा व सहायता हेतु निरंतर अपने कर्तव्य पथ पर जिले मेें संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर कार्यरत है। हाल ही मेें एक ऐसी सर्वाइवर के लिए सहायक सिद्ध हुई जो, भटकती हुई जशपुर पहुंच गयी थी। जहां उसे अस्थायी आश्रय देते हुए उसके संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पता चला कि वह जिला जांजगीर-चांपा से संबंधित है। केन्द्र प्रशासक जेम्मा रानी चौहान जशपुर द्वारा जांजगीर सखी के केन्द्र प्रशासक एच.निशा से संपर्क कर प्रकरण के संबंध में जानकारी दी गयी।
केन्द्र प्रशासक एच. निशा खान द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को सूचित कर तत्काल गंभीरता से कार्यवाही करते हुए सर्वाइवर के थाना क्षेत्र डभरा में सूचना दी गई। उसके गृह-ग्राम के सरपंच श्री अमृका भरत चंद्रा से संपर्क कर उसके परिवार के संबंध में संपूर्ण जानकारी ली गयी। सर्वाइवर के संबंध में सखी जशपुर को जानकारी दी गयी। सखी जशपुर द्वारा अपने टीम के साथ सर्वाइवर को सखी जांजगीर भेजा गया। थाना डभरा की सहायता से सखी जशपुर एवं सखी जांजगीर ने साझा कार्यवाही करते हुए सर्वाइवर को उसके गृह-ग्राम में उसके परिवार को सुपुर्द किया गया। सर्वाइवर एवं उसके परिजनों द्वारा सखी को सहृदय आभार व्यक्त किया गया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close