कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा समय पर गुणवत्तापूर्ण तैयारी पूरा करने के निर्देश

 

अम्बिकापुर 21 जनवरी 2022 l कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने शुक्रवार को पुलिस ग्राउण्ड में गणतंत्र दिवस की जिला स्तरीय आयोजन की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेकर गरिमामय आयोजन हेतु समय पर गुणवत्तापूर्ण तैयारी पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने समारोह स्थल पर निर्मित हो रहे मुख्य मंच, प्रवेश द्वार तथा बैठक व्यवस्था के संबंध में पूरी जानकारी ली। उन्होंने वीआईपी, मीडिया तथा आम जनता की बैठक व्यवस्था उचित स्थान पर करने तथा मंच के पीछे ग्रीन रूम निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश की संभावना को देखते हुए वाटरप्रूफ पण्डाल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

अलग-अलग वाहन पार्किंग तथा प्रवेश द्वार को स्पष्ट रुप से चिन्हांकित करने कहा। उन्होंने कहा कि जिन विभागों को जो जिम्मेदारी दी गई है उसे ईमानदारी से निर्वहन करें। कलेक्टर ने पुलिस ग्राउंड में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को अंतिम रिहर्सल तिथि 24 जनवरी 2022 तक आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, एसडीएम श्री प्रदीप साहू, तहसीलदार श्री भूषण सिंह मंडावी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुहे सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close