न्यूज रुटीन अखबार- निर्भिकता, निष्पक्षता, जागरुकता, विश्वसनियता के साथ शहर ही नही गांव की भी आवाज बने -तरुण खटकर।।महिला बाल विकास ‌कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के कर कमलों हुआ विमोचन।।

 

बलौदाबाजार/बिलाईगढ़ 19 जनवरी 2022 ।बलौदाबाजार भाटापारा जिले से 13 जनवरी को प्रकाशित मासिक अखबार न्युज रुटीन का विमोचन 17 जनवरी को छत्तीसगढ़ शासन की महिला बाल विकास ‌कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के कर कमलों से संपन्न हुआ ।न्युज रुटीन के संपादक गुलाब दीवान को प्रथम प्रकाशन व विमोचन की बधाई देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व उपाध्यक्ष तरुण खटकर ने कहा कि बिलाईगढ अंचल के कृषि परिवार से जुड़े एक किसान पुत्र युवा गुलाब दीवान की सोच खुद के अखबार का सपना आज हकीकत में पुरा हुआ उन्होंने गुलाब दीवान की सोच को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा युवा मेहनत और लगन से लक्ष्य को हासिल कर सकते है।

 

 

जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व उपाध्यक्ष तरुण खटकर

 

 

तरुण खटकर ने कहा कि देश में सभी परियोजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम कार्यपालिका का होता है , विधायिका का काम जनता के लिए उन योजनाओं को बनाना होता है, देश में कानून व्यवस्था से न्याय दिलाने के लिए न्यायपालिका की महत्वपूर्ण भूमिका होती है विधायिका और कार्यपालिका तो एक दुसरे के पुरक होते है परन्तु पत्रकारिता के साथ कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका के रिश्ते में तना -तनी चलते रहता है क्योंकि वह लोगो को बताने और जगाने के लिए समाज में सजग प्रहरी के रुप में कार्य करता है।
उन्होंने कहा पत्रकारिता के जिन उद्देश्यों और समाजिक सरोकार को लेकर न्युज रुटीन अखबार शुरू किया गया है वह सरोकार कायम रहे । समाचारों में निर्भीकता, जागरुकता, निष्पक्षता,और विश्वसनियता साफ झलके जनता के सामने सच लाने का पूरे प्रयास के साथ शहर ही नही गांवों की भी आवाज बनें किसानों और युवाओं की आवाज को नेताओं की जमीनी सोच और सरकार के योजनाओं को प्रदर्शित करे क्योंकि समाज को पत्रकारिता से बहुत उम्मीद है।इस समाचार पत्र से समाज को नई दिशा मिले मेरी शुभकामनाएं न्युज रुटीन प्रगति पथ पर बढ़ता रहे । पत्रकारिता जगत में नया आयाम हासिल करें ।।

 

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close