मोपका में बनेगा सर्व सुविधा युक्त डाँ. अंबेडकर मांगलिक भवन।

 

बिलासपुर 17 जनवरी 2022 । मोपका वार्ड क्रमांक 47 में गुरु घासीदास वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में बीते वर्ष गुरु घासीदास जयंती समारोह के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर शिव कुमार डहरिया नगरी प्रशासन मंत्री थे, जिसमें सतनामी समाज के द्वारा समुदायिक भवन की मांग की गई थी जिसके फलस्वरूप मंत्री ने मांग को स्वीकार करते हुए राशि 3 करोड़ रुपए का अंबेडकर मांगलिक भवन की स्वीकृति दिनांक 6.10.2021 को प्रदान की जिससे समाज के लोगों में बहुत प्रसन्नता एवं हर्ष है। जिससे समाज के द्वारा मंत्री डहरिया का आभार व्यक्त किया गया। इस मांगलिक भवन की स्वीकृति पर मोपका में सभी समाज के लिए खुशी की बात है। उक्त भवन के लिए निविदा आमंत्रण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है जिसको अंतिम रूप जल्द से जल्द दिए जाने एवं तकनीकी स्वीकृति सहित कार्य शीघ्र दिया जावेगा।वेलफेयर के पदाधिकारियों ने बताया की उक्त भवन का भूमि पूजन नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया द्वारा शीघ्र किया जावेगा उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बेलतारा विधायक रजनीश सिंह , बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय , महापौर बिलासपुर नगर निगम श्री राम शरण यादव , अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष पर्यटन मंडल, प्रमोद नायक , विजय केसरवानी, शेख नजिरूद्दीन एवं अनुसूचित जाति वर्ग के सभी समाज के दिशा-निर्देश को तय करने वाले मुखिया गण प्रथम द्वितीय श्रेणी के शून्य से शिखर तक पहुंचे अधिकारी कर्मचारी एवं हजारों की संख्या में युवा तरुणाई महिला शामिल हुए थे उक्त जानकारी राजकुमार अंचल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के द्वारा दिया गया।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close